सेंट फ्रांसिस स्कूल के छात्रों ने चलाया स्वच्छता अभियान, नुक्कड़ नाटक से दिया स्वच्छता का...
- 9h ago
आगरा से लापता हुए राष्ट्रीय स्तर के टेबल टेनिस खिलाड़ी वंश सिंह को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। छह दिन से गायब वंश मुंबई के एक हॉस्टल में सुरक्षित मिल गया है। शुरुआती पूछताछ में खिलाड़ी ने बताया कि स्टेडियम में डांट पड़ने से आहत होकर उसने बिना किसी को बताए आगरा छोड़ दिया था।
आगरा के एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम का राष्ट्रीय टेबल टेनिस खिलाड़ी वंश सिंह 31 अगस्त को अचानक लापता हो गया था। उसके गायब होने के बाद परिवार और पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटे थे, जबकि मामला सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बन गया था।
जांच के दौरान मिले तकनीकी साक्ष्यों और लोकेशन ट्रैकिंग के आधार पर पुलिस मुंबई पहुंची, जहां वंश एक हॉस्टल में सुरक्षित मिला। पुलिस ने उसे बरामद कर परिजनों को सूचना दे दी है।
पूछताछ में वंश ने बताया कि स्टेडियम में डांट पड़ने के बाद वह मानसिक रूप से परेशान हो गया था। इसी वजह से उसने किसी को बताए बिना आगरा छोड़ दिया और मुंबई चला गया। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि खिलाड़ी पूरी तरह सुरक्षित है और आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर