3 महीने की गर्भवती रक्षा मंत्रालय कर्मचारी ने की आत्महत्या, ससुराल पर उत्पीड़न का आरोप

  • 40 days ago
  • 270 views


नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के द्वारका इलाके में रक्षा मंत्रालय में कार्यरत 30 वर्षीय गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। महिला तीन महीने की गर्भवती थी और उसकी शादी को महज चार महीने हुए थे। परिवार ने पति और ससुराल पक्ष पर मानसिक एवं शारीरिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है।

पुलिस के अनुसार, घटना द्वारका स्थित महिला के ससुराल में हुई। पति का कहना है कि दोनों के बीच कहासुनी हुई थी, जिसके बाद महिला कमरे में चली गई और दरवाजा बंद कर लिया। काफी देर तक कोई जवाब नहीं मिलने पर दरवाजा तोड़ा गया, जहां वह फंदे से लटकी मिली।

मृतका के परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसे लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। उनका कहना है कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि ससुराल वालों की प्रताड़ना का नतीजा है। परिवार की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर पति और ससुराल पक्ष से पूछताछ शुरू कर दी है।

फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच जारी है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now