सेंट फ्रांसिस स्कूल के छात्रों ने चलाया स्वच्छता अभियान, नुक्कड़ नाटक से दिया स्वच्छता का...
- 10h ago
राजस्थान के धौलपुर में भारी बारिश के बीच बड़ा सड़क हादसा हो गया। यात्रियों से भरी एक ईको वैन सड़क किनारे बारिश के पानी से भरे गहरे पोखर में पलट गई। हादसे में महिलाओं और बच्चों समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए।
यह दर्दनाक हादसा धौलपुर जिले में उस समय हुआ जब ईको वैन बारिश के बीच सड़क से गुजर रही थी। अचानक वाहन अनियंत्रित होकर पानी से भरे गहरे गड्ढे में जा गिरा और पलट गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
स्थानीय ग्रामीण सबसे पहले मौके पर पहुंचे और जान की परवाह किए बिना पानी में उतरकर यात्रियों को बाहर निकालना शुरू किया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें भी मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव अभियान चलाया गया।
हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि सात से अधिक घायल यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रशासन ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर