नेपाल में शिक्षक की सूझबूझ से बचीं 1,643 बच्चों की जान

  • 33 days ago
  • 340 views


नेपाल में आई विनाशकारी फ्लैश फ्लड के बीच एक शिक्षक की सूझबूझ ने 1,643 स्कूली बच्चों की जान बचा ली। नुवाकोट जिले के त्रिभुवन त्रिशूली सेकेंडरी स्कूल के प्रधानाचार्य राजेंद्र दवाड़ी ने समय रहते पूरे स्कूल को खाली कराकर बच्चों को ऊंची जगह पहुंचा दिया, जिसके कुछ ही मिनट बाद बाढ़ का सैलाब स्कूल परिसर को बहा ले गया।

बताया जा रहा है कि सुबह स्कूल की प्रार्थना सभा के दौरान राजेंद्र दवाड़ी को अचानक फ्लैश फ्लड की चेतावनी मिली। उन्होंने बिना देर किए स्कूल बसों को वापस बुलाया और सभी छात्रों व शिक्षकों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने का आदेश दिया। महज कुछ ही मिनटों में 1,643 बच्चों को सुरक्षित निकाल लिया गया।

इसके तुरंत बाद हिमालयी क्षेत्र से आया मलबे, पानी और पत्थरों का तेज बहाव स्कूल और आसपास के इलाके को अपनी चपेट में ले गया। इस साहसिक फैसले की सोशल मीडिया पर भी जमकर सराहना हो रही है और लोग राजेंद्र दवाड़ी को “रियल हीरो” बता रहे हैं।

नेपाल-तिब्बत सीमा पर आई इस भीषण आपदा में सैकड़ों लोगों की मौत हो चुकी है, हजारों लोग अब भी लापता हैं और राहत-बचाव अभियान लगातार जारी है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now