यमुना एक्सप्रेसवे पर सनसनी: कार सवारों ने किया पीछा, फायरिंग कर रोकने की कोशिश

  • 68 days ago
  • 348 views


मथुरा के थाना नौहझील क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां अज्ञात कार सवारों ने एक व्यक्ति की गाड़ी का पीछा करते हुए फायरिंग कर उसे रोकने की कोशिश की। पीड़ित पंकज शर्मा के अनुसार, आरोपी बार-बार ओवरटेक कर गाड़ी रोकने का दबाव बना रहे थे और रास्ते में हमला करने की कोशिश भी की गई।

घटना 3 मई की शाम की बताई जा रही है, जबकि मामला 4 मई को दर्ज हुआ। टोल प्लाजा की सीसीटीवी फुटेज में भी संदिग्ध कार की गतिविधियां कैद हुई हैं। हमलावरों ने 63.500 किलोमीटर के पास गाड़ी को घेरने की कोशिश की, लेकिन चालक की सूझबूझ से कच्चे रास्ते से निकलकर जान बचाई गई।

प्रारंभिक जांच में मामला लूट का नहीं बल्कि पैसों के लेन-देन से जुड़ा विवाद सामने आ रहा है। फिलहाल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है और पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

 
🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now