यमुना एक्सप्रेसवे पर घायल युवकों की मदद कर मानवता की मिसाल बने मांट विधायक राजेश चौधरी

  • 126d Ago 300 Views


मांट क्षेत्र के विधायक राजेश चौधरी ने यमुना एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में घायल युवकों की मदद कर मानवता की मिसाल पेश की। विधायक ने लोगों से सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने और दुर्घटना पीड़ितों की मदद करने की अपील भी की।

विधायक राजेश चौधरी ने बताया कि बीती देर रात वह नोएडा से मथुरा लौट रहे थे। इसी दौरान यमुना एक्सप्रेसवे पर सड़क किनारे दो युवक गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़े दिखाई दिए। दोनों की हालत बेहद नाजुक थी।

मानवता का परिचय देते हुए विधायक ने तुरंत अपनी गाड़ी रुकवाई और अपने सहयोगियों की मदद से दोनों घायलों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। इसके बाद पुलिस प्रशासन और एम्बुलेंस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची एम्बुलेंस के माध्यम से दोनों युवकों को नजदीकी अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है।

विधायक ने बताया कि घायल युवक टप्पल क्षेत्र के मानपुर गांव के निवासी हैं। समय पर सहायता मिलने पर परिजनों ने विधायक का आभार जताया।

इस दौरान विधायक ने लोगों से अपील की कि सड़क हादसों में घायल लोगों की मदद करना हर नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने और नशे की हालत में वाहन न चलाने की भी सलाह दी।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now