वृंदावन रोड स्टेशन के पास बड़ा हादसा टला, रेल ट्राली  से टकराई ट्रेन

  • 138d Ago 466 Views


मथुरा निजामुद्दीन से सोगरिया जा रही ट्रेन  शुक्रवार की  सुबह करीब 10 बजे वृंदावन रोड स्टेशन के पास एक बड़ी दुर्घटना का शिकार होने से बाल-बाल बच गई। ट्रेन का इंजन अचानक रेल  ट्रॉली से टकरा गया, जिससे इंजन का कम्प्रेशर पाइप फट गया और यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।

बताया जा रहा है कि रेलवे इंजीनियरिंग विभाग के चार-पांच कर्मचारी रेल का टुकड़ा लेकर ट्राली  पर जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही ट्रेन उससे टकरा गई। गनीमत रही कि टक्कर ज्यादा भीषण नहीं थी, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।

टक्कर के बाद ट्रेन करीब 15 मिनट तक मौके पर खड़ी रही। क्षतिग्रस्त इंजन को किसी तरह मथुरा जंक्शन तक लाया गया, जहां उसे बदलकर नया इंजन लगाया गया। इसके बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया। इस पूरी प्रक्रिया के चलते ट्रेन लगभग 40 मिनट तक प्रभावित रही।

घटना के बाद रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया। मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं और कर्मचारियों की लापरवाही की भी जांच की जा रही है। घटना के बाद रेल ट्राली  लेकर जा रहे कर्मचारी मौके से फरार हो गए हैं अब कर्मचारियों की पहचान की जा रही है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now