वृंदावन में राधारमण मंदिर का 484वां प्राकट्योत्सव, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

  • 138d Ago 38 Views


वृंदावन के प्रसिद्ध श्री राधारमण मंदिर में शुक्रवार को ठाकुर राधा रमण लाल जू का 484वां प्राकट्योत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। वैशाख पूर्णिमा के इस पावन अवसर पर देश-विदेश से आए हजारों श्रद्धालुओं ने ठाकुर जी के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

प्राकट्योत्सव का मुख्य आकर्षण ठाकुर जी का दिव्य महाभिषेक रहा, जिसमें दूध, दही, घी, शहद, केसर और सुगंधित द्रव्यों से विधि-विधानपूर्वक अभिषेक किया गया। पूरे मंदिर परिसर में “राधारमण लाल की जय” के उद्घोष से भक्तिमय माहौल बन गया।

धार्मिक मान्यता के अनुसार, करीब 484 वर्ष पूर्व गोपाल भट्ट गोस्वामी की अनन्य भक्ति से प्रसन्न होकर भगवान ने शालिग्राम शिला से स्वयं प्रकट होकर राधारमण स्वरूप में दर्शन दिए थे।

अभिषेक के बाद ठाकुर जी का विशेष श्रृंगार और भव्य आरती की गई। दिनभर चले भजन-कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठानों में श्रद्धालु भावविभोर नजर आए।

मंदिर प्रशासन और पुलिस द्वारा श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्वक संपन्न हुआ।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now