स्वीटी सुपारी परिवार की अनूठी पहल, स्व. सुरेश चन्द्र अग्रवाल की स्मृति में मेगा हेल्थ...
- 9h ago
मथुरा के वृंदावन में गुरुवार देर रात बदमाशों ने दुस्साहस दिखाते हुए भाजयुमो के पूर्व नगर महामंत्री Pammi Goswami को गोली मार दी। सीने में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना वृंदावन के पानीगांव नए पुल की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार व्यास घेरा निवासी पम्मी गोस्वामी रात करीब पौने 11 बजे बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान आधा दर्जन के करीब युवकों ने उन्हें घेर लिया और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। एक गोली सीधे उनके सीने के बाईं ओर जा लगी।
वारदात के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए, जबकि आसपास मौजूद लोगों ने घायल अवस्था में पम्मी गोस्वामी को जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर उन्हें सिटी हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया।
प्राथमिक जांच में मामला जमीन विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। घायल पम्मी गोस्वामी ने भी कुछ लोगों पर शक जताया है, हालांकि पुलिस ने अभी किसी आरोपी का नाम आधिकारिक रूप से सार्वजनिक नहीं किया है।
गौरतलब है कि घटना ऐसे समय हुई है जब मथुरा पुलिस हाल ही में दो इनामी बदमाशों को मुठभेड़ में मार गिराने के बाद अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का दावा कर रही थी। लेकिन एनकाउंटर के अगले ही दिन हुई इस वारदात ने कानून-व्यवस्था और पुलिस की कार्यप्रणाली पर नए सवाल खड़े कर दिए हैं।
घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। अब सबकी नजर पुलिस की अगली कार्रवाई पर टिकी हुई है कि आखिर इस दुस्साहस का जवाब कितनी तेजी से दिया जाता है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर