वृंदावन में 22 मई को निकलेगी महाराणा प्रताप की भव्य शोभायात्रा, दिखेगी सर्व समाज की एकता

  • 132d Ago 280 Views


वृंदावन क्षत्रिय महासभा द्वारा आगामी 22 मई को वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा ठाकुर श्री अंतरजामी मंदिर से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई गोविंद घेरा पर संपन्न होगी।

महासभा के जितेंद्र सिंह राणा ने बताया कि इस बार यात्रा का मुख्य आकर्षण सर्व समाज की झांकियां होंगी। शोभायात्रा में भगवान श्रीराम, महर्षि परशुराम, महाराज अग्रसेन, महर्षि वाल्मीकि और निषादराज की आकर्षक झांकियां शामिल की जाएंगी, जो सनातन संस्कृति, सामाजिक समरसता और एकता का संदेश देंगी।

ठाकुर धर्मेंद्र और वीरेंद्र सिंह सिसौदिया ने कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन त्याग, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि क्षत्रिय समाज का उद्देश्य केवल शस्त्र धारण करना नहीं, बल्कि समाज में भाईचारा, सुरक्षा और सम्मान की भावना को मजबूत करना भी है।

आयोजकों के अनुसार, इस कार्यक्रम के माध्यम से युवा पीढ़ी को भारतीय इतिहास, संस्कृति और महापुरुषों के आदर्शों से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। शोभायात्रा को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं व समाज के लोगों के शामिल होने की संभावना है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now