वृंदावन में 12 मई से व्यापारियों का महाकुंभ, देशभर से जुटेंगे व्यापारी प्रतिनिधि

  • 130d Ago 249 Views


वृंदावन में भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल का दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन 12 और 13 मई को ज्वालाधाम श्री कृष्ण आश्रम में आयोजित किया जाएगा। इस अधिवेशन में देशभर के विभिन्न राज्यों से व्यापारी प्रतिनिधि भाग लेंगे और व्यापार से जुड़े अहम मुद्दों पर मंथन करेंगे।

अधिवेशन के दौरान 12 मई को नागालैंड के राज्यपाल नंदकिशोर यादव और राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष सुनील सिंघवी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम से पहले 11 मई को विश्राम घाट पर व्यापारी एकता और समृद्धि के लिए यमुना पूजन का आयोजन भी किया जाएगा।

अधिवेशन में छोटे दुकानदारों के संरक्षण, स्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार से जोड़ने और व्यापारिक नियमों के सरलीकरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रस्ताव पारित किए जाएंगे। इस अवसर पर धनेंद्र अग्रवाल बॉबी को वृंदावन नगर इकाई का अध्यक्ष और मुकुंद मोहन शर्मा को चेयरमैन मनोनीत किया गया है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now