स्वीटी सुपारी परिवार की अनूठी पहल, स्व. सुरेश चन्द्र अग्रवाल की स्मृति में मेगा हेल्थ...
- 9h ago
वृंदावन के सौ सैया अस्पताल में वाटर प्लांट का लोकार्पण, मरीजों को मिलेगा शुद्ध व ठंडा पानी
वृंदावन के सौ सैया संयुक्त चिकित्सालय में भीषण गर्मी को देखते हुए एक सराहनीय पहल की गई। माँ ध्यानमूर्ति सत्संग सेवा संस्थान द्वारा 400 लीटर क्षमता के वाटर सप्लाई प्लांट और वाटर कूलर का लोकार्पण किया गया।
महामंडलेश्वर स्वामी माँ ध्यानमूर्ति महाराज के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ इस सुविधा को जनता को समर्पित किया गया।
इस मौके पर महाराज श्री ने कहा कि अस्पताल में आने वाले गरीब और जरूरतमंद मरीजों के लिए शुद्ध एवं शीतल जल की व्यवस्था करना सच्ची सेवा है। इस प्लांट के शुरू होने से अब मरीजों और उनके तीमारदारों को पानी के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा।
कार्यक्रम में मौजूद साधु-संतों और अतिथियों ने संस्थान के इस जनहितकारी कार्य की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक पहल बताया।
वृंदावन के सौ सैया अस्पताल में वाटर प्लांट का लोकार्पण, मरीजों को मिलेगा शुद्ध व ठंडा पानी वृंदावन के सौ सैया संयुक्त चिकित्सालय में भीषण गर्मी को देखते हुए एक सराहनीय पहल की गई। माँ ध्यानमूर्ति सत्संग सेवा संस्थान द्वारा 400 लीटर क्षमता के वाटर सप्लाई प्लांट और वाटर कूलर का लोकार्पण किया गया। महामंडलेश्वर स्वामी माँ ध्यानमूर्ति महाराज के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ इस सुविधा को जनता को समर्पित किया गया। इस मौके पर महाराज श्री ने कहा कि अस्पताल में आने वाले गरीब और जरूरतमंद मरीजों के लिए शुद्ध एवं शीतल जल की व्यवस्था करना सच्ची सेवा है। इस प्लांट के शुरू होने से अब मरीजों और उनके तीमारदारों को पानी के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। कार्यक्रम में मौजूद साधु-संतों और अतिथियों ने संस्थान के इस जनहितकारी कार्य की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक पहल बताया।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!