उत्तराखंड में एक ही दिन दो बार भूकंप से हिली धरती, उत्तरकाशी में 4.2 और बागेश्वर में 2.8 तीव्रता के झटके

  • 2d Ago 118 Views


उत्तराखंड में 10 अक्टूबर 2026 को एक ही दिन दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार, उत्तरकाशी में रात करीब 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया, जबकि इससे पहले दोपहर में बागेश्वर जिले में 2.8 तीव्रता के झटके आए।

उत्तरकाशी में आए भूकंप का केंद्र जिला मुख्यालय के नजदीक बताया गया। भूकंप की गहराई लगभग 11 किलोमीटर दर्ज की गई। वहीं, बागेश्वर में आए भूकंप की गहराई करीब 5 किलोमीटर थी। लगातार भूकंपीय गतिविधियों के चलते पर्वतीय क्षेत्रों में लोगों की चिंता बढ़ गई है।

गौरतलब है कि इससे पहले 6 अक्टूबर को चमोली में भी 4.9 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया था, जिसके झटके दिल्ली-NCR और देहरादून सहित कई इलाकों में महसूस किए जाने की खबर सामने आई थी।

उत्तराखंड भूकंप की दृष्टि से संवेदनशील हिमालयी क्षेत्र में स्थित है। ऐसे में भूकंप के दौरान सतर्कता बरतना और सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करना बेहद जरूरी है। झटके महसूस होने पर लिफ्ट का इस्तेमाल न करें, मजबूत मेज के नीचे शरण लें और झटके रुकने के बाद सुरक्षित खुले स्थान पर जाएं।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now