टीन शेड तक नहीं, बारिश में बुझती रही चिता—श्मशान घाट की लापरवाही पर उठे सवाल

  • 140d Ago 269 Views


मथुरा - मानवीय संवेदनाओं को झकझोर देने वाली तस्वीर का वीडियो सामने आया है। सौंख रोड स्थित वार्ड नंबर 3, गांव नौगांव में बारिश के बीच एक महिला का अंतिम संस्कार खुले आसमान के नीचे करना पड़ा। ग्रामीणों ने श्मशान घाट की व्यवस्थाओं को लेकर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वाइरल कर दिया

स्थानीय पार्षद रजनी देवी के क्षेत्र के श्मशान घाट की बदहाल स्थिति के चलते परिजनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश के कारण न तो कोई टीन शेड मौजूद था और न ही पर्याप्त व्यवस्था, जिससे अंतिम संस्कार के दौरान लोग भीगते रहे। और टैक्टर ट्रॉली के नीचे छिपे रहे

घटना ने श्मशान घाट की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद हालात नहीं सुधरे हैं। सब का अंतिम संस्कार किया जा रहा था परंतु बारिश के कारण कई बार आग भुज गई, बरसात बंद होने के बाद फिर दोबारा से अंतिम संस्कार करना पड़ा

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now