हाथी टीला कब्रिस्तान विवाद: बाउंड्रीवॉल तोड़ने पहुंचा प्रशासन, भारी पुलिस बल तैनात...
- 11h ago
बुलंदशहर में दर्दनाक सड़क हादसे ने एक पूरे परिवार को खत्म कर दिया। देहात कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे-34 पर भंसौली कट के पास तेज रफ्तार बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार परिवार को कुचल दिया। हादसे में बाइक सवार उत्तम सिंह, उनकी पत्नी और तीन मासूम बच्चों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक बेहद तेज गति में था और अचानक बाइक को टक्कर मारते हुए सभी को रौंदता चला गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई।
हादसे के बाद आरोपी ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत से इलाके में मातम पसरा हुआ है। पुलिस फरार ट्रक चालक की तलाश में जुटी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है।
बुलंदशहर में दर्दनाक सड़क हादसे ने एक पूरे परिवार को खत्म कर दिया। देहात कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे-34 पर भंसौली कट के पास तेज रफ्तार बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार परिवार को कुचल दिया। हादसे में बाइक सवार उत्तम सिंह, उनकी पत्नी और तीन मासूम बच्चों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक बेहद तेज गति में था और अचानक बाइक को टक्कर मारते हुए सभी को रौंदता चला गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई। हादसे के बाद आरोपी ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत से इलाके में मातम पसरा हुआ है। पुलिस फरार ट्रक चालक की तलाश में जुटी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!