तेज रफ्तार का कहर: मैक्स गाड़ी ने दो बाइकों को मारी टक्कर, 4 घायल

  • 184d Ago 286 Views


आगरा के शमशाबाद थाना क्षेत्र में शमशाबाद-फतेहाबाद रोड स्थित जारौली टीले के पास तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। एक मैक्स गाड़ी ने दो बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

इस हादसे में चार लोग घायल हो गए, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत अस्पताल भिजवाया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मैक्स गाड़ी चालक तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चला रहा था, जिसके कारण यह दुर्घटना हुई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और चालक की तलाश जारी है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों पर सख्त नियंत्रण और निगरानी बढ़ाने की मांग की है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now