टैंपो और ट्रक की टक्कर से मची चीख-पुकार - भिड़ंत में तीन लोगों की गई जान

  • 121d Ago 579 Views


शाहजहांपुर में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां ट्रक और टैंपो की आमने-सामने की भिड़ंत में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

दर्दनाक हादसा शाहजहांपुर जिले के कांट थाना क्षेत्र में हुआ, जहां सवारियों से भरे एक टैंपो की तेज रफ्तार ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग बड़ी संख्या में घटनास्थल पर जुट गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस के जरिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के मुताबिक कुछ घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है।

पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शुरुआती जांच में हादसे की वजह ट्रक की तेज रफ्तार और लापरवाही मानी जा रही है। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now