श्रीकृष्णा जन्मस्थान के आसपास क्षेत्रों में चला नगर निगम का अभियान, अवैध होर्डिंग हटते ही मचा हड़कंप

  • 132d Ago 286 Views


मथुरा। धार्मिक नगरी मथुरा में शहर की सुंदरता और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए मथुरा-वृंदावन नगर निगम ने बुधवार को अभियान चलाते हुए श्रीकृष्ण जन्मस्थान के आसपास लगे अवैध होर्डिंग, बैनर और विज्ञापन बोर्डों पर कार्रवाई की। नगर निगम की टीम जैसे ही पुलिस बल और मशीनों के साथ मौके पर पहुंची तो, इलाके के दुकानदारों और अवैध होर्डिंग संचालकों में हड़कंप मच गया

अभियान के दौरान जन्मस्थान मार्ग, आसपास की प्रमुख सड़कों और बाजारों में लगे कई बड़े-बड़े अवैध होर्डिंग हटाए गए इस दौरान नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि बिना अनुमति लगाए गए विज्ञापन बोर्ड शहर की सुंदरता बिगाड़ने के साथ-साथ हादसों का कारण भी बन रहे थे।

कई स्थानों पर बिजली के खंभों और सरकारी संपत्तियों पर भी अवैध तरीके से बोर्ड लगाए गए थे, जिन्हें तत्काल हटवाया गया नगर निगम की टीम ने कार्रवाई के दौरान दुकानदारों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि भविष्य में बिना अनुमति किसी भी प्रकार का होर्डिंग या बोर्ड लगाए जाने पर जुर्माने के साथ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

अभियान को लेकर पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला और कई दुकानदार खुद ही अपने बोर्ड उतारते नजर आए नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि शहर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

खासतौर पर धार्मिक और पर्यटन स्थलों के आसपास अवैध कब्जों व अवैध विज्ञापनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now