श्रावणी मेला 2026: अंतिम चरण में तैयारियां, 28 जुलाई से होगा शुभारंभ

  • 84d Ago 243 Views


विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले के आगाज़ में अब सिर्फ पांच दिन बाकी हैं। 28 जुलाई को बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सुल्तानगंज से मेले का शुभारंभ करेंगे। उधर, नमामि गंगे घाट पर देश-विदेश से कांवरियों का पहुंचना शुरू हो गया है, जबकि प्रशासन तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा है।श्रावणी मेले को लेकर सुल्तानगंज में तैयारियां तेज़ी से चल रही हैं। प्रशासन ने 25 जुलाई तक पंडाल, जर्मन हैंगर, बैरिकेडिंग, ड्रोन निगरानी, लेजर शो और अन्य सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए हैं। अधिकारी लगातार विभिन्न स्थलों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा ले रहे हैं।

हालांकि, अजगैबीनाथ धाम के सीढ़ी घाट पर स्थानीय पंडों ने अव्यवस्थाओं को लेकर नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि घाट पर अभी तक पर्याप्त रोशनी, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई गई हैं। इससे दूर-दराज से आने वाले कांवरियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

पंडों ने प्रशासन से मांग की है कि सीढ़ी घाट पर भी जल्द से जल्द सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला सुचारु रूप से संपन्न हो सके।

 
 
🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now