सर्पदंश से 14 वर्षीय बालक की मौत, परिजनों ने अस्पताल पर लगाया लापरवाही का आरोप

  • 133d Ago 366 Views


कुशीनगर जिले के अहीरौली थाना क्षेत्र के कोटवा गांव में मंगलवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां सर्पदंश के चलते 14 वर्षीय बालक रितेश सिंह की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि रितेश घर के पास स्थित झोपड़ी में था, तभी उसे सांप ने डस लिया।

घटना के बाद परिजन आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवतहा सुकरौली लेकर पहुंचे, लेकिन आरोप है कि अस्पताल में समय पर उचित इलाज नहीं मिला। परिजनों के अनुसार इलाज में लापरवाही के कारण बालक की हालत लगातार बिगड़ती गई और अंततः उसकी मौत हो गई।

इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने अस्पताल प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और दोषी डॉक्टरों व कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now