हाथी टीला कब्रिस्तान विवाद: बाउंड्रीवॉल तोड़ने पहुंचा प्रशासन, भारी पुलिस बल तैनात...
- 11h ago
बुलंदशहर के सिकंदराबाद क्षेत्र में सरेशाम हुई ताबड़तोड़ फायरिंग से इलाके में हड़कंप मच गया। हाईवे स्थित Captain Hotel के बाहर बदमाशों ने दो युवकों पर गोलियां बरसा दीं, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, घटना में प्रशांत यादव और रोबिन को गोली लगी है। दोनों को गंभीर हालत में पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि दोनों युवक अपने साथियों के साथ होटल में खाना खा रहे थे। इसी दौरान एक फोन कॉल आने पर वे होटल से बाहर निकले और कैमरों की नजर से दूर पहुंचते ही हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।
घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पीड़ित पक्ष ने यश भाटी और उसके साथियों पर हमला करने का आरोप लगाया है। सूत्रों के मुताबिक, घायल और हमलावर दोनों पक्षों का लंबा आपराधिक इतिहास बताया जा रहा है, जिसके चलते पुलिस कई एंगल से मामले की जांच कर रही है।
वारदात की सूचना मिलते ही एसपी सिटी, सीओ सिकंदराबाद समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
सरेआम हुई इस फायरिंग की घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर मामले का खुलासा किया जाएगा।
बुलंदशहर के सिकंदराबाद क्षेत्र में सरेशाम हुई ताबड़तोड़ फायरिंग से इलाके में हड़कंप मच गया। हाईवे स्थित Captain Hotel के बाहर बदमाशों ने दो युवकों पर गोलियां बरसा दीं, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, घटना में प्रशांत यादव और रोबिन को गोली लगी है। दोनों को गंभीर हालत में पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि दोनों युवक अपने साथियों के साथ होटल में खाना खा रहे थे। इसी दौरान एक फोन कॉल आने पर वे होटल से बाहर निकले और कैमरों की नजर से दूर पहुंचते ही हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पीड़ित पक्ष ने यश भाटी और उसके साथियों पर हमला करने का आरोप लगाया है। सूत्रों के मुताबिक, घायल और हमलावर दोनों पक्षों का लंबा आपराधिक इतिहास बताया जा रहा है, जिसके चलते पुलिस कई एंगल से मामले की जांच कर रही है। वारदात की सूचना मिलते ही एसपी सिटी, सीओ सिकंदराबाद समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। सरेआम हुई इस फायरिंग की घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर मामले का खुलासा किया जाएगा।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!