शादी के 4 दिन बाद दुल्हन जेवर लेकर फरार, ‘लुटेरी दुल्हन’ का मामला

  • 149d Ago 251 Views


छतरपुर में शादी के महज 4 दिन बाद एक दुल्हन के जेवर लेकर फरार होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि सुहागरात के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन वहीं से वह जेवर लेकर गायब हो गई।

जानकारी के अनुसार, शादी उड़ीसा के एक दलाल के जरिए तय कराई गई थी और बिजावर के युवक की शादी कराई गई थी। 14 मई को छतरपुर के नरसिंह मंदिर में वरमाला और शादी की रस्में पूरी हुई थीं, जहां दोनों ने एक-दूसरे के साथ जीवनभर साथ निभाने की कसमें खाई थीं।

परिजनों के मुताबिक, शादी के बाद दुल्हन ने तबीयत खराब होने का बहाना बनाया और अस्पताल पहुंचने के बाद मौके का फायदा उठाकर लगभग 3 से 4 लाख रुपये के जेवर लेकर फरार हो गई। घटना के बाद मामले की शिकायत पुलिस तक पहुंची, जिसके बाद जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और फरार दुल्हन की तलाश की जा रही है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now