साधु बनने की सनक में शख्स ने खुद को किया गंभीर रूप से घायल, छतरपुर में सनसनी

  • 137d Ago 243 Views


मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के महाराजपुर थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ भटीपुरा के रहने वाले 42 वर्षीय राममिलन यादव ने साधु बनने की चाह में आत्मघाती कदम उठा लिया। गृहस्थ जीवन और सांसारिक बंधनों का त्याग करने के अंधविश्वास में युवक ने कुल्हाड़ी से अपना प्राइवेट पार्ट काट लिया। घटना रविवार सुबह की है

जब वह खेत पर बने कुएं के पास गया था। अत्यधिक खून बहने के कारण उसकी हालत बेहद गंभीर बनी हुई है और जिला अस्पताल के डॉक्टरों की टीम उसे बचाने में जुटी है।
घायल ने बताया कि भविष्य में उससे कोई पाप न हो, इस डर से उसने यह कदम उठाया, जबकि अगले ही महीने उसकी बेटी की शादी होनी तय है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now