स्वीटी सुपारी परिवार की अनूठी पहल, स्व. सुरेश चन्द्र अग्रवाल की स्मृति में मेगा हेल्थ...
- 9h ago
मथुरा के पुराने बस स्टैंड पर रोडवेज विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। यात्रियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं, क्योंकि बसों में बिना किसी जांच और स्कैनिंग के लगेज चढ़ाया जा रहा है। बस स्टैंड पर लगेज ठेका होने के बावजूद अब तक स्कैनर मशीन की व्यवस्था नहीं की गई है।
अक्सर बसों में आग लगने जैसी घटनाएं सामने आती रहती हैं, जिनमें कई यात्रियों की जान तक चली जाती है। ऐसे हादसों में ज्वलनशील या संदिग्ध सामान भी बड़ा कारण बन सकता है। इसके बावजूद रोडवेज विभाग सुरक्षा इंतजामों को लेकर गंभीर नजर नहीं आ रहा।
साल 2022 में मथुरा के पुराने बस स्टैंड पर रोडवेज बस में आग लगने की दर्दनाक घटना हुई थी, जिसमें एक यात्री की जिंदा जलकर मौत हो गई थी, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हुआ था। मामले में एफआईआर दर्ज हुई थी और करीब एक माह पहले दोषी चालक और परिचालकों को सजा भी सुनाई गई।
अब सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि जब बसों में यात्रियों का सामान बिना जांच के रखा जा रहा है तो किसी भी हादसे की जिम्मेदारी आखिर किसकी होगी।
पुराना बस स्टैंड इंचार्ज Kamlesh ने बताया कि करीब पांच महीने पहले लगेज का ठेका दिया गया था। विभाग को लिखित रूप से अवगत भी कराया गया है कि स्कैनर मशीन के बिना कोई लगेज बसों में न रखा जाए।
फिलहाल बस स्टैंड पर सुरक्षा व्यवस्था भगवान भरोसे नजर आ रही है। अब देखना होगा कि रोडवेज विभाग इस गंभीर मामले में कब तक ठोस कदम उठाता है या फिर किसी बड़े हादसे का इंतजार किया जाएगा।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर