स्वीटी सुपारी परिवार की अनूठी पहल, स्व. सुरेश चन्द्र अग्रवाल की स्मृति में मेगा हेल्थ...
- 9h ago
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के अंतर्गत संचालित राजकीय विद्यालयों में अब छात्र-छात्राओं को डिजिटल माध्यम से बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराई जाएगी। विशेष रूप से गणित और विज्ञान जैसे विषयों में छात्रों की कमजोर पकड़ को मजबूत करने के लिए Khan Academy के सहयोग से निशुल्क डिजिटल शिक्षण कार्य शुरू किया जा रहा है।
इसी संबंध में गुरुवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय सभागार में एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यवाहक जिला विद्यालय निरीक्षक सत्यदेव यादव, एडीआईओएस यशपाल सिंह सहित खान एकेडमी के अधिकारी और शिक्षा विभाग से जुड़े नोडल अधिकारी एवं शिक्षक मौजूद रहे।
बैठक के दौरान शिक्षकों और नोडल अधिकारियों को डिजिटल शिक्षा प्रणाली को प्रभावी तरीके से लागू करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने बताया कि खान एकेडमी के माध्यम से विद्यार्थियों को ऑनलाइन गणित और विज्ञान की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मुफ्त में उपलब्ध कराई जाएगी।
कार्यवाहक जिला विद्यालय निरीक्षक सत्यदेव यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि मथुरा जनपद के कुल 39 राजकीय विद्यालय इस योजना से जुड़े हुए हैं। इन विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के लिए ऑनलाइन क्लास संचालित की जाएंगी। इसके लिए विद्यार्थियों के आवेदन पत्र ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त किए जा रहे हैं, ताकि उनका पंजीकरण कर डिजिटल शिक्षण से जोड़ा जा सके।
शिक्षा विभाग का मानना है कि इस पहल से विद्यार्थियों की विषयों पर पकड़ मजबूत होगी और आधुनिक तकनीक के माध्यम से शिक्षा का स्तर बेहतर बनाया जा सकेगा।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर