ब्रेकिंग न्यूज़: पुरी रथ यात्रा में दिखी इंसानियत की मिसाल, एंबुलेंस के लिए श्रद्धालुओं ने तुरंत बनाया रास्ता

  • 91d Ago 403 Views


ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के दौरान भारी भीड़ के बीच इंसानियत की एक मिसाल देखने को मिली। जब कुछ श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी तो रेस्क्यू टीम और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। हजारों की भीड़ ने बिना देर किए रास्ता खाली कर दिया, जिससे बीमार श्रद्धालुओं को तुरंत अस्पताल पहुंचाया जा सका।

रथ यात्रा में लाखों श्रद्धालु शामिल हुए थे। अत्यधिक भीड़ के कारण कई लोगों की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद ओडिशा स्टेट रेस्क्यू यूनिट और आपातकालीन सेवाओं ने तत्काल मोर्चा संभाला। राहतकर्मी स्ट्रेचर के सहारे श्रद्धालुओं को सुरक्षित बाहर निकालते रहे, जबकि एंबुलेंस को रास्ता देने के लिए श्रद्धालुओं ने अनुशासित तरीके से तुरंत रास्ता खाली कर दिया। इस दौरान कई लोगों की जान समय रहते बचाई जा सकी।

प्रशासन ने बताया कि राहत एवं बचाव अभियान तेजी से चलाया गया और प्रभावित श्रद्धालुओं को अस्पताल पहुंचाकर उपचार उपलब्ध कराया गया। भीड़ के बीच श्रद्धालुओं के सहयोग और प्रशासन की त्वरित कार्रवाई की सराहना की जा रही है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now