प्रेम प्रसंग बना जानलेवा? खेत में मिले युवक की मौत, प्रेमिका के परिजनों पर आरोप

  • 71 days ago
  • 47 views


मथुरा के मांट क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध मौत ने इलाके में सनसनी फैला दी। खेत में अचेत अवस्था में मिले युवक को अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान थाना राया क्षेत्र के गांव परसागढ़ी निवासी संदीप के रूप में हुई है, जो अपनी बुआ के घर रह रहा था।

परिजनों के अनुसार, संदीप का गांव की ही एक युवती से लंबे समय से प्रेम संबंध था। कुछ समय पहले दोनों घर से भाग गए थे, जिसके बाद युवती के परिजनों ने उसकी शादी कहीं और कर दी। आरोप है कि इसके बाद से युवती के परिवार वाले संदीप से रंजिश रखने लगे थे और उसे जान से मारने की धमकियां भी दी गई थीं।

परिजनों ने इस मामले को हत्या बताते हुए प्रेमिका के परिजनों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं, थाना प्रभारी जसवीर सिंह का कहना है कि मामला संदिग्ध है और मौत के सही कारण का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now