मथुरा में नाबालिग को भगाकर ले जाने और यौन अपराध के आरोपी को मगोर्रा पुलिस...
- 1m ago
कानपुर। साइबर ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। फेसबुक के जरिए संपर्क में आए साइबर ठगों ने 72 वर्षीय मर्चेंट नेवी के रिटायर्ड सेकेंड इंजीनियर को ऑनलाइन निवेश में मोटे मुनाफे का झांसा देकर 1 करोड़ 24 लाख रुपये से अधिक की चपत लगा दी। पीड़ित तिलक नगर इलाके में अपनी पत्नी के साथ रहते हैं।
शिकायत के मुताबिक, फरवरी 2026 में फेसबुक पर संपर्क होने के बाद आरोपियों ने बुजुर्ग को ऑनलाइन निवेश से अच्छा रिटर्न मिलने का भरोसा दिलाया। 15 फरवरी से 13 अप्रैल के बीच उनसे 19 अलग-अलग ट्रांजैक्शन में 1,24,10,805 रुपये ट्रांसफर कराए गए। फर्जी वेबसाइट पर निवेश की रकम और मुनाफा बढ़ता हुआ भी दिखाया जाता रहा।
जब बुजुर्ग ने रकम निकालने की कोशिश की तो कथित तौर पर उनसे करीब 90 लाख रुपये और जमा करने को कहा गया। इसके बाद उन्हें ठगी का एहसास हुआ और पुलिस से शिकायत की। जांच में रकम करीब 2,000 अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर किए जाने की बात सामने आई है।
कोहना पुलिस ने साइबर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब तक संबंधित खातों में करीब 22 लाख रुपये फ्रीज करा चुकी है और बाकी रकम की रिकवरी के साथ साइबर ठगों के नेटवर्क तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
कानपुर। साइबर ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। फेसबुक के जरिए संपर्क में आए साइबर ठगों ने 72 वर्षीय मर्चेंट नेवी के रिटायर्ड सेकेंड इंजीनियर को ऑनलाइन निवेश में मोटे मुनाफे का झांसा देकर 1 करोड़ 24 लाख रुपये से अधिक की चपत लगा दी। पीड़ित तिलक नगर इलाके में अपनी पत्नी के साथ रहते हैं। शिकायत के मुताबिक, फरवरी 2026 में फेसबुक पर संपर्क होने के बाद आरोपियों ने बुजुर्ग को ऑनलाइन निवेश से अच्छा रिटर्न मिलने का भरोसा दिलाया। 15 फरवरी से 13 अप्रैल के बीच उनसे 19 अलग-अलग ट्रांजैक्शन में 1,24,10,805 रुपये ट्रांसफर कराए गए। फर्जी वेबसाइट पर निवेश की रकम और मुनाफा बढ़ता हुआ भी दिखाया जाता रहा। जब बुजुर्ग ने रकम निकालने की कोशिश की तो कथित तौर पर उनसे करीब 90 लाख रुपये और जमा करने को कहा गया। इसके बाद उन्हें ठगी का एहसास हुआ और पुलिस से शिकायत की। जांच में रकम करीब 2,000 अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर किए जाने की बात सामने आई है। कोहना पुलिस ने साइबर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब तक संबंधित खातों में करीब 22 लाख रुपये फ्रीज करा चुकी है और बाकी रकम की रिकवरी के साथ साइबर ठगों के नेटवर्क तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!