पत्नी गई थी रिश्तेदारी में - अंशुल ने चुना मौत का रास्ता फांसी लगाकर की खुदकुशी

  • 139d Ago 404 Views


मथुरा के थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत आजाद नगर में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक 28 वर्षीय युवक का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिला। घटना बुद्ध पार्क के ठीक सामने की है, जहाँ अंशुल नामक युवक ने पंखे के हुक से लटककर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।

बताया जा रहा है कि जिस वक्त अंशुल ने यह खौफनाक कदम उठाया, घर में कोई मौजूद नहीं था। अंशुल की पत्नी एक रिश्तेदारी में गई हुई थी। जब घर का सदस्य कमरे में दाखिल हुआ, तो अंशुल को फंदे पर झूलता देख उसके पैरों तले जमीन खिसक गई।

मृतक के ताऊ धनीराम और स्थानीय लोगों के मुताबिक, अंशुल की शादी कुछ साल पहले ही हुई थी और उसके माता-पिता का साया पहले ही उसके सिर से उठ चुका था। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।

उधर, जैसे ही खबर पत्नी और रिश्तेदारों तक पहुंची, परिवार में कोहराम मच गया। फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है कि आखिर युवक ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now