पति का अफेयर बना पत्नी की मौत की वजह - प्रेमिका ने एक्स बॉयफ्रेंड संग मिलकर रची खौफनाक साजिश

  • 47d Ago 237 Views


भोपाल (मध्य प्रदेश): राजधानी भोपाल में एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर से जुड़ा एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, पति की प्रेमिका ने अपने पूर्व प्रेमी के साथ मिलकर उसकी पत्नी राखी रैकवार की गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को पास के एक खंडहर मकान में छिपा दिया।

पुलिस के अनुसार, 23 अगस्त को राखी के पति मोनू रैकवार ने पत्नी की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। चार दिन बाद 27 अगस्त को रातीबड़ थाना क्षेत्र के गोरेगांव स्थित एक खंडहर से राखी का शव बरामद हुआ, जिसके बाद मामला ब्लाइंड मर्डर में बदल गया।

जांच में सामने आया कि मोनू की प्रेमिका शशि रैकवार को राखी का अपने पति के साथ रहना पसंद नहीं था। आरोप है कि मोनू के काम पर जाने के बाद शशि ने अपने पुराने प्रेमी नरेंद्र को घर बुलाया। दोनों ने मिलकर पहले राखी का मुंह दबाया, फिर दुपट्टे से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now