पश्चिम बंगाल के कुल्टी रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी में भीषण आग, चार बोगियां जलकर खाक

  • 53 days ago
  • 546 views


पश्चिम बंगाल के आसनसोल रेल मंडल अंतर्गत कुल्टी रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-3 पर कोयला लदी खड़ी मालगाड़ी में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे चार बोगियां जलकर खाक हो गईं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पहले एक बोगी से धुआं निकलना शुरू हुआ, जिसके बाद आग तेजी से अन्य बोगियों तक फैल गई और स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

सूचना पर रेलवे अधिकारी और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, जबकि रेल परिचालन कुछ समय के लिए प्रभावित रहा।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now