पैंठा गांव में भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा, झांकियों ने मोहा मन

  • 181d Ago 304 Views


गोवर्धन तहसील के गांव पैंठा में भगवान श्री परशुराम जी की भव्य शोभायात्रा शनिवार देर शाम बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ निकाली गई। शोभायात्रा के दौरान पूरा गांव भक्ति और उल्लास के रंग में रंगा नजर आया। ग्रामीणों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया और जयकारों से माहौल गुंजायमान कर दिया।

इस दौरान एक दर्जन से अधिक आकर्षक एवं मनमोहक झांकियां निकाली गईं, जिनमें विभिन्न धार्मिक प्रसंगों का सुंदर चित्रण किया गया। इन झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया और पूरे आयोजन को आध्यात्मिक वातावरण से भर दिया।

कार्यक्रम में बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों सभी में खासा उत्साह देखने को मिला। शोभायात्रा में महेश चन्द्र शर्मा उर्फ गोल्डी भैया भी अपनी टीम के साथ शामिल हुए, जिनका गांववासियों ने फूल-मालाओं और पटका पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने इस आयोजन को आपसी भाईचारे और सांस्कृतिक एकता को मजबूत करने वाला बताया।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now