हाथी टीला कब्रिस्तान विवाद: बाउंड्रीवॉल तोड़ने पहुंचा प्रशासन, भारी पुलिस बल तैनात...
- 11h ago
सुरीर क्षेत्र में ओवरलोड वाहनों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार सुबह एआरटीओ प्रवर्तन दल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बालू और मिट्टी से भरे तीन ओवरलोड डंफरों को पकड़कर सीज कर दिया। कार्रवाई के बाद वाहन चालकों और संचालकों में हड़कंप मच गया।
जानकारी के मुताबिक एआरटीओ प्रवर्तन दल के अधिकारी राजेश कुमार के नेतृत्व में नौहझील-राया मार्ग पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान दो डंफर बालू से और एक डंफर मिट्टी से क्षमता से अधिक भरा हुआ मिला। जांच में तीनों वाहन ओवरलोड पाए जाने पर उन्हें तत्काल कब्जे में लेकर सुरीर कोतवाली में खड़ा करा दिया गया।
अचानक हुई कार्रवाई से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कई वाहन चालक अपने डंफरों को वैकल्पिक रास्तों और सुनसान स्थानों पर छिपाते नजर आए। एआरटीओ प्रवर्तन दल ने साफ कहा कि सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को प्रभावित करने वाले ओवरलोड वाहनों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन की इस कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि ओवरलोड वाहन सड़क हादसों की बड़ी वजह बनते हैं, इसलिए इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई बेहद जरूरी है।
सुरीर क्षेत्र में ओवरलोड वाहनों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार सुबह एआरटीओ प्रवर्तन दल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बालू और मिट्टी से भरे तीन ओवरलोड डंफरों को पकड़कर सीज कर दिया। कार्रवाई के बाद वाहन चालकों और संचालकों में हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक एआरटीओ प्रवर्तन दल के अधिकारी राजेश कुमार के नेतृत्व में नौहझील-राया मार्ग पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान दो डंफर बालू से और एक डंफर मिट्टी से क्षमता से अधिक भरा हुआ मिला। जांच में तीनों वाहन ओवरलोड पाए जाने पर उन्हें तत्काल कब्जे में लेकर सुरीर कोतवाली में खड़ा करा दिया गया। अचानक हुई कार्रवाई से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कई वाहन चालक अपने डंफरों को वैकल्पिक रास्तों और सुनसान स्थानों पर छिपाते नजर आए। एआरटीओ प्रवर्तन दल ने साफ कहा कि सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को प्रभावित करने वाले ओवरलोड वाहनों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। स्थानीय लोगों ने प्रशासन की इस कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि ओवरलोड वाहन सड़क हादसों की बड़ी वजह बनते हैं, इसलिए इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई बेहद जरूरी है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!