OpenAI ला सकती है दुनिया का पहला AI Phone, 2nm प्रोसेसर और पावरफुल फीचर्स से होगा लैस!

  • 134d Ago 285 Views


OpenAI जल्द ही टेक दुनिया में बड़ा धमाका कर सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सैम ऑल्टमैन की कंपनी दुनिया का पहला AI Phone लॉन्च करने की तैयारी में है।

एप्पल एनालिस्ट मिंग-ची कुओ के अनुसार, इस फोन में MediaTek का एडवांस 2nm चिपसेट इस्तेमाल किया जा सकता है, जो TSMC की N2P टेक्नोलॉजी पर आधारित होगा। इसमें Dimensity सीरीज का 5G प्रोसेसर मिल सकता है, जो बेहद तेज और पावरफुल होगा।

इस AI Phone में LPDDR6 मेमोरी, UFS 5.0 स्टोरेज और pKVM बेस्ड सिक्योरिटी सिस्टम जैसे हाई-एंड फीचर्स दिए जा सकते हैं। साथ ही डुअल NPU आर्किटेक्चर के जरिए यह फोन एडवांस AI प्रोसेसिंग को सपोर्ट करेगा।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फोन का बड़े स्तर पर प्रोडक्शन 2027–2028 के बीच शुरू हो सकता है, जिसमें करीब 30 मिलियन यूनिट्स बनाए जाने की संभावना है। हालांकि, OpenAI ने अभी तक आधिकारिक रूप से इस प्रोजेक्ट की पुष्टि नहीं की है।

अगर यह लॉन्च होता है, तो स्मार्टफोन इंडस्ट्री में AI टेक्नोलॉजी का एक नया दौर शुरू हो सकता है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now