NEET परीक्षा से पहले छात्रा लापता, परिजनों ने अपहरण का लगाया आरोप

  • 137d Ago 294 Views


महोबा में नीट परीक्षा से ठीक पहले एक छात्रा के लापता होने से हड़कंप मच गया है। मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के पठा गांव निवासी 25 वर्षीय निशा अहिरवार महोबा में किराए पर रहकर नीट की तैयारी कर रही थी। परिजनों के अनुसार, 30 अप्रैल की शाम वह वेदांत लाइब्रेरी पढ़ने गई थी, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटी।

छात्रा की 3 मई को नीट परीक्षा होनी थी, जिससे मामला और गंभीर हो गया है। पीड़िता की मां मन्नू देवी ने गांव के ही मोहित और अंकित नामक युवकों पर अपहरण का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि दोनों युवक पहले भी छात्रा से छेड़खानी कर चुके हैं और इस संबंध में छतरपुर में मुकदमा दर्ज है। आरोप है कि आरोपी लगातार केस वापस लेने का दबाव बना रहे थे।

परिजनों ने समाधान दिवस में पहुंचकर पुलिस से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। वहीं, पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर छात्रा की तलाश शुरू कर दी है और मामले की जांच की जा रही है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now