नीट छात्रा लापता मामला गरमाया, बसपा ने खोला मोर्चा—परिजनों संग SP ऑफिस पहुंचकर की कार्रवाई की मांग

  • 135d Ago 306 Views


महोबा में नीट परीक्षा की तैयारी कर रही छात्रा के लापता होने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। छतरपुर के पठा गांव निवासी 25 वर्षीय निशा अहिरवार 30 अप्रैल की शाम लाइब्रेरी पढ़ने के लिए निकली थी, लेकिन उसके बाद से वह वापस नहीं लौटी।

परिजनों ने गांव के ही अंकित और मोहित पर अपहरण का गंभीर आरोप लगाया है। उनका कहना है कि दोनों युवक पहले भी छात्रा से छेड़छाड़ कर चुके हैं और केस वापस लेने का दबाव बना रहे थे। इतना ही नहीं, छात्रा ने गायब होने से पहले अपनी मां को धमकियों की जानकारी भी दी थी, जिससे मामला और गंभीर हो गया है।

इस पूरे घटनाक्रम को लेकर अब राजनीति भी तेज हो गई है। बसपा जिलाध्यक्ष गंगादीन अहिरवार के नेतृत्व में पीड़ित परिवार पुलिस अधीक्षक कार्यालय महोबा पहुंचा, जहां छात्रा की जल्द बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की गई।

फिलहाल पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और मामले की हर एंगल से पड़ताल की जा रही है। परिवार का कहना है कि जब तक उनकी बेटी सुरक्षित नहीं मिल जाती, वे न्याय के लिए संघर्ष जारी रखेंगे।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now