नवीन मंडी में दिनदहाड़े चोरी: ताला तोड़ ढाई लाख रुपये लेकर फरार चोर

  • 133d Ago 275 Views


हाथरस के थाना हाथरस गेट क्षेत्र स्थित नवीन मंडी में दिनदहाड़े हुई चोरी की वारदात से व्यापारियों में दहशत और आक्रोश फैल गया है। बेखौफ चोर दुकान का ताला तोड़कर करीब ढाई लाख रुपये से भरा बैग लेकर फरार हो गए।

पीड़ित व्यापारी अरुण कुमार अग्रवाल के अनुसार, वह बुधवार सुबह करीब 11 बजे कुछ देर के लिए दुकान बंद कर बाहर गए थे। वापस लौटने पर दुकान का ताला टूटा मिला और कैश से भरा बैग गायब था।

घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।

लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं को लेकर व्यापारियों में नाराजगी है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मंडी क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और जल्द से जल्द चोरों की गिरफ्तारी की मांग की है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now