नाविकों को बड़ी राहत: नगर निगम ने घटाया रजिस्ट्रेशन शुल्क, जल्द शुरू होगा नाव संचालन

  • 71 days ago
  • 234 views


वृंदावन। 10 अप्रैल को हुई नाव दुर्घटना के बाद बंद पड़े नाव संचालन को दोबारा शुरू करने की दिशा में नगर निगम ने बड़ा कदम उठाया है। मथुरा के विश्राम घाट पर आयोजित रजिस्ट्रेशन कैंप और बैठक में बड़ी संख्या में नाविकों ने हिस्सा लिया और बढ़े हुए शुल्क को कम करने की मांग रखी।

नगर निगम ने नाविकों की मांग को स्वीकार करते हुए मोटर बोट का पंजीयन शुल्क 5,000 रुपये से घटाकर 3,000 रुपये कर दिया है, वहीं साधारण नाव का शुल्क 1,000 रुपये से घटाकर 500 रुपये कर दिया गया है। इस निर्णय से नाव चालकों को बड़ी राहत मिली है।

मथुरा-वृंदावन के मेयर विनोद अग्रवाल ने बताया कि इस शुल्क के अंतर्गत नाविकों को लाइफ जैकेट भी उपलब्ध कराई जाएंगी और सुरक्षा के अन्य जरूरी इंतजाम भी किए जाएंगे, ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके।

वहीं एडीएम पंकज वर्मा ने स्पष्ट किया कि बिना रजिस्ट्रेशन और सुरक्षा उपकरणों के नाव संचालन की अनुमति नहीं दी जाएगी। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधिकारी राजीव कुमार और अपर नगर आयुक्त सौरभ सिंह भी मौजूद रहे।

प्रशासन के इस फैसले के बाद जल्द ही वृंदावन में नाव संचालन दोबारा शुरू होने की उम्मीद है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now