नौकरी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाला दिल्ली का आरोपी वृंदावन से गिरफ्तार

  • 176d Ago 471 Views


मथुरा की वृंदावन कोतवाली पुलिस ने नौकरी दिलाने के नाम पर युवती से दुष्कर्म करने वाले वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान Harsh Girdhar निवासी पीतमपुरा, दिल्ली के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार आरोपी करीब तीन माह पहले एक युवती को नौकरी दिलाने का झांसा देकर वृंदावन लाया था। आरोप है कि उसने फोगला आश्रम के पास स्थित एक गेस्ट हाउस में युवती के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

घटना के बाद पीड़िता ने दिल्ली के मंडावली थाने में जीरो एफआईआर दर्ज कराई थी। बाद में मामला वृंदावन कोतवाली क्षेत्र से जुड़ा होने के कारण केस को यहां ट्रांसफर कर दिया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी के निर्देश पर वृंदावन पुलिस ने विशेष टीम गठित की। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को पानीघाट तिराहे के पास से घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक Sanjay Kumar Pandey, हेड कांस्टेबल जिनेंद्र यादव, हेड कांस्टेबल रितेश कुमार और कांस्टेबल नितिन मलिक शामिल रहे।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now