ननिहाल से लौट रहे तीन भाइयों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, एक की मौत, दो की हालत गंभीर

  • 137d Ago 283 Views


मथुरा। जिले में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला, जहां ननिहाल से लौट रहे तीन भाइयों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार, फरह थाना क्षेत्र के नगला फरसों निवासी अरुण अपने रिश्ते के भाइयों रमेश और सत्यवीर के साथ गोवर्धन के सौंख इलाके में ननिहाल गया हुआ था। तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर वापस अपने गांव लौट रहे थे, तभी रास्ते में एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों युवक बाइक से उछलकर सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को तुरंत अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने अरुण को मृत घोषित कर दिया।

वहीं, रमेश और सत्यवीर की हालत नाजुक बनी हुई है और उनका इलाज जारी है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

फिलहाल पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी हुई है और मामले की जांच की जा रही है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now