नैनीताल में दर्दनाक हादसा: कार खाई में गिरी, यूपी के एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

  • 52 days ago
  • 600 views


उत्तराखंड के नैनीताल जिले में भवालीगांव बाईपास पर गुरुवार दोपहर करीब 2:15 बजे एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। इस दर्दनाक हादसे में उत्तर प्रदेश के पांच लोगों की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, महिंद्रा कार (UP 32 QY 1874) सेनेटोरियम–रातीघाट बाईपास रोड पर ढैला गांव से करीब 500 मीटर पहले अचानक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। वाहन में कुल पांच लोग सवार थे, जिनमें एक ही परिवार के सदस्य शामिल थे।

हादसे में एक बच्चे सहित दो पुरुष और दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में भूपेंद्र सिंह चुफाल (48), सीमा कैड़ा चुफाल (45), वासु चुफाल (19), रवी (12) और चालक अनुज कुमार मिश्रा (34) शामिल हैं।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय पुलिस, एसडीआरएफ और एसएसबी की टीमों ने संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव अभियान चलाया और सभी शवों को खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाया।

प्रशासन द्वारा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। वहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति और शोक संतप्त परिवार को यह दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now