नैनीताल में 15 फीट लंबा अजगर दिखा, एनाकोंडा जैसा विशालकाय सांप देख ग्रामीणों में मची दहशत

  • 66d Ago 235 Views


नैनीताल। उत्तराखंड के नैनीताल जिले के ओखलकांडा ब्लॉक स्थित हरीशताल में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब आबादी के नजदीक करीब 15 फीट लंबा विशालकाय अजगर दिखाई दिया। अजगर का आकार देखकर ग्रामीण और स्थानीय लोग सहम गए।

बताया जा रहा है कि विशाल अजगर आबादी के पास पहुंच गया था, जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। इतने बड़े अजगर को देखकर लोगों में दहशत का माहौल बन गया और लोग सुरक्षित स्थानों पर चले गए।

स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी संबंधित विभाग को दी। विशालकाय अजगर को लेकर क्षेत्र में काफी चर्चा रही और लोगों ने वन विभाग से आबादी वाले क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने की मांग की।

अजगर के सामने आने के बाद हरीशताल क्षेत्र में खौफ और कौतूहल दोनों का माहौल देखने को मिला।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now