नागालैंड के राज्यपाल नंदकिशोर यादव के दो दिवसीय मथुरा दौरे की शुरुआत, ठाकुर बांके बिहारी और राधारमण मंदिर में किए दर्शन

  • 62 days ago
  • 306 views


नागालैंड के राज्यपाल नंदकिशोर यादव के दो दिवसीय मथुरा दौरे की शुरुआत सोमवार को वृन्दावन से हुई। इस दौरान उन्होंने विश्व प्रसिद्ध ठाकुर बांके बिहारी मंदिर पहुंचकर विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की और ठाकुर जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर सेवायतों एवं गोस्वामियों ने राज्यपाल का स्वागत करते हुए उन्हें अंगवस्त्र, माला और प्रसादी भेंट की।

इसके बाद राज्यपाल नंदकिशोर यादव राधारमण मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने राधारमण लाल के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया। उनके आगमन को लेकर मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लगातार व्यवस्था संभालते नजर आए।

इससे पहले राज्यपाल ने वृन्दावन में संत प्रेमानंद महाराज से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

जानकारी के अनुसार अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान राज्यपाल वृन्दावन, गोवर्धन और मथुरा के विभिन्न प्रमुख मंदिरों में दर्शन एवं पूजा-अर्चना करेंगे।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now