हाथी टीला कब्रिस्तान विवाद: बाउंड्रीवॉल तोड़ने पहुंचा प्रशासन, भारी पुलिस बल तैनात...
- 11h ago
महोबा जिला अस्पताल में ठगी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक शातिर युवक ने खुद को मीडियाकर्मी बताकर महिला की सास से 10 हजार रुपये ठग लिए। आरोपी ने पारिवारिक विवाद का फायदा उठाते हुए समझौता कराने का झांसा दिया और रकम लेकर मौके से फरार हो गया।
यह मामला खन्ना थाना क्षेत्र के तमौरा गांव का है, जहां रामकिशोर और उसकी पत्नी मनोरमा के बीच विवाद के बाद घायल मनोरमा का पिछले पांच दिनों से जिला अस्पताल में इलाज चल रहा था। इसी दौरान मायके और ससुराल पक्ष के बीच तनाव बढ़ गया।
इसी बीच एक युवक कंधे पर बैग लेकर अस्पताल पहुंचा और खुद को मीडियाकर्मी बताकर सास राजकुमारी को भरोसे में ले लिया। उसने दोनों पक्षों में समझौता कराने का दावा करते हुए 10 हजार रुपये ले लिए और फरार हो गया।
पूरी घटना अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश में जुटी हुई है और जल्द ही उसे गिरफ्तार करने की बात कही जा रही है।
महोबा जिला अस्पताल में ठगी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक शातिर युवक ने खुद को मीडियाकर्मी बताकर महिला की सास से 10 हजार रुपये ठग लिए। आरोपी ने पारिवारिक विवाद का फायदा उठाते हुए समझौता कराने का झांसा दिया और रकम लेकर मौके से फरार हो गया। यह मामला खन्ना थाना क्षेत्र के तमौरा गांव का है, जहां रामकिशोर और उसकी पत्नी मनोरमा के बीच विवाद के बाद घायल मनोरमा का पिछले पांच दिनों से जिला अस्पताल में इलाज चल रहा था। इसी दौरान मायके और ससुराल पक्ष के बीच तनाव बढ़ गया। इसी बीच एक युवक कंधे पर बैग लेकर अस्पताल पहुंचा और खुद को मीडियाकर्मी बताकर सास राजकुमारी को भरोसे में ले लिया। उसने दोनों पक्षों में समझौता कराने का दावा करते हुए 10 हजार रुपये ले लिए और फरार हो गया। पूरी घटना अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश में जुटी हुई है और जल्द ही उसे गिरफ्तार करने की बात कही जा रही है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!