मथुरा पुलिस का एक्शन: जुआ अड्डे से 20 गिरफ्तार, बाइक-कार और मोबाइल जब्त

  • 72 days ago
  • 268 views


मथुरा जनपद के राया थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गांव पीहरी में लंबे समय से संचालित जुआघर पर छापा मारकर 20 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। मौके से पुलिस ने 4 लाख 80 हजार रुपये नगद, 16 मोबाइल फोन, ताश की गड्डियां, 11 बाइक और 3 कार बरामद की हैं।

क्षेत्राधिकारी महावन स्वेता वर्मा के अनुसार, सूचना मिली थी कि गांव पीहरी में चंद्रपाल अपने मकान में जुआघर चला रहा है। इस पर थाना प्रभारी निरीक्षक कर्मवीर सिंह के नेतृत्व में चार पुलिस टीमों का गठन कर छापेमारी की गई।

छापे के दौरान गौर, ओमप्रकाश, राकेश, श्रीफल, रोविन, जीतू, आमीन, अंग्रेज सिंह, बबलू, गोपाल, संजय, सोमेश, हुब्बलाल, सोनू, नीरज, सुनील, मुकेश, अकबर, उमेश और वैभव को मौके से गिरफ्तार किया गया।

हालांकि, मकान मालिक चंद्रपाल सहित तीन आरोपी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस ने गिरफ्तार सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है, जबकि फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now