स्वीटी सुपारी परिवार की अनूठी पहल, स्व. सुरेश चन्द्र अग्रवाल की स्मृति में मेगा हेल्थ...
- 9h ago
मथुरा-वृंदावन क्षेत्र में नाव संचालन को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने बताया कि अब केवल वही नाविक यमुना में नाव चला सकेंगे, जिनके पास वैध पंजीकरण होगा।
नगर निगम द्वारा सभी छोटी और बड़ी नावों का रजिस्ट्रेशन किया जाएगा और उनकी फिटनेस जांच अनिवार्य होगी। इस दौरान लाइफ जैकेट की उपलब्धता, नाव की क्षमता और यात्रियों की संख्या जैसे सुरक्षा मानकों की जांच की जाएगी।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बिना पंजीकरण नाव संचालन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और उनकी नाव जब्त की जाएगी।
यह निर्णय हाल ही में वृंदावन घाट पर हुए हादसे के बाद लिया गया है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर