स्वीटी सुपारी परिवार की अनूठी पहल, स्व. सुरेश चन्द्र अग्रवाल की स्मृति में मेगा हेल्थ...
- 9h ago
मथुरा में नगर निगम की लापरवाही एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई, जब गोवर्धन चौराहे के पास देर शाम एक महिला अपनी तीन वर्षीय बच्ची सहित खुले नाले में गिर गई। गनीमत रही कि स्थानीय लोगों और पुलिस की तत्परता से मां-बेटी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और एक बड़ा हादसा टल गया।
जानकारी के अनुसार कृष्ण विहार, कोतवाली मथुरा निवासी शालू सोनी अपनी तीन वर्षीय बेटी को गोद में लेकर गोवर्धन चौराहे के पास टहल रही थीं। इसी दौरान अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वह बच्ची समेत खुले नाले में जा गिरीं। नाला गहरा होने के कारण दोनों डूबने लगीं और मदद के लिए चीख-पुकार मच गई।
घटना को देख आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत कृष्णा नगर चौकी पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी संजीव सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से मां-बेटी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हादसे में महिला और बच्ची को मामूली चोटें आई हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि यदि बचाव कार्य में कुछ मिनट की भी देरी हो जाती, तो बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने नगर निगम पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। लोगों का कहना है कि शहर में कई स्थानों पर नाले खुले पड़े हैं, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन रहता है, लेकिन सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं।
घटना के बाद क्षेत्रीय लोगों में नगर निगम के खिलाफ आक्रोश है। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि खुले नालों को जल्द से जल्द ढका जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर