मथुरा में ग्राम समाज की जमीन पर कब्जे का आरोप, ग्रामीणों में भारी आक्रोश

  • 67 days ago
  • 469 views


मथुरा जनपद के बाकलपुर क्षेत्र में ग्राम समाज की जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर ग्रामीणों में गहरा आक्रोश देखने को मिल रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि कॉलोनाइजरों द्वारा जमीन खरीदकर अवैध कॉलोनियां बसाने का सिलसिला तेज हो गया है, जिसमें सरकारी और ग्राम समाज की जमीन को भी निशाना बनाया जा रहा है।

आरोप है कि नगर निगम प्रशासन और राजस्व अधिकारियों की मिलीभगत से गांव की ओर जाने वाले रास्ते तक को कॉलोनाइजरों के हवाले कर दिया गया है, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी हो रही है।

ग्रामीणों और किसानों का कहना है कि पटवारी और कानूनगो की मिलीभगत से दबंग कॉलोनाइजर जबरन जमीनों पर कब्जा कर रहे हैं और ग्राम पंचायत की भूमि भी सुरक्षित नहीं रह गई है।

इस पूरे मामले को लेकर ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग करते हुए कहा है कि ग्राम समाज की जमीन को कब्जामुक्त कराया जाए और कॉलोनाइजरों को केवल उनकी निजी भूमि पर ही कार्य करने की अनुमति दी जाए।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now