हाथी टीला कब्रिस्तान विवाद: बाउंड्रीवॉल तोड़ने पहुंचा प्रशासन, भारी पुलिस बल तैनात...
- 11h ago
मथुरा में जनगणना-2027 के तहत डिजिटल जनगणना प्रक्रिया की शुरुआत हो गई है। इस अभियान का शुभारंभ जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने स्वयं ऑनलाइन स्वगणना कर किया। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार और मुख्य विकास अधिकारी डॉ. पूजा गुप्ता ने भी डिजिटल पोर्टल के माध्यम से अपनी स्वगणना पूरी की।
कार्यक्रम में जनगणना कार्य निदेशालय उत्तर प्रदेश, लखनऊ से आए जिला प्रभारी मृगेन्द्र बहादुर सिंह और सह जिला प्रभारी अभिषेक पांडेय ने अधिकारियों को डिजिटल जनगणना प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी और इसके चरणों के बारे में बताया।
अधिकारियों के अनुसार यह जनगणना दो चरणों में पूरी होगी। पहले चरण में 22 मई से 20 जून तक मकान सूचीकरण (House Listing) किया जाएगा। वहीं 7 से 21 मई के बीच आम नागरिक भी स्वयं अपनी गणना ऑनलाइन पोर्टल Census of India Self Enumeration Portal के माध्यम से कर सकते हैं।
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे इस डिजिटल प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें ताकि जनगणना कार्य समय पर और सटीक तरीके से पूरा किया जा सके।
मथुरा में जनगणना-2027 के तहत डिजिटल जनगणना प्रक्रिया की शुरुआत हो गई है। इस अभियान का शुभारंभ जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने स्वयं ऑनलाइन स्वगणना कर किया। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार और मुख्य विकास अधिकारी डॉ. पूजा गुप्ता ने भी डिजिटल पोर्टल के माध्यम से अपनी स्वगणना पूरी की। कार्यक्रम में जनगणना कार्य निदेशालय उत्तर प्रदेश, लखनऊ से आए जिला प्रभारी मृगेन्द्र बहादुर सिंह और सह जिला प्रभारी अभिषेक पांडेय ने अधिकारियों को डिजिटल जनगणना प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी और इसके चरणों के बारे में बताया। अधिकारियों के अनुसार यह जनगणना दो चरणों में पूरी होगी। पहले चरण में 22 मई से 20 जून तक मकान सूचीकरण (House Listing) किया जाएगा। वहीं 7 से 21 मई के बीच आम नागरिक भी स्वयं अपनी गणना ऑनलाइन पोर्टल Census of India Self Enumeration Portal के माध्यम से कर सकते हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे इस डिजिटल प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें ताकि जनगणना कार्य समय पर और सटीक तरीके से पूरा किया जा सके।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!