मथुरा के 224 गांवों में चल रहा टीबी जांच अभियान, 100 दिन तक लगे रहेंगे शिविर

  • 74 days ago
  • 336 views


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के निर्देशन में विश्व टीवी दिवस के उपलक्ष में पूरे भारतवर्ष में 100 दिवसीय टीवी मुक्त अभियान चलाया जा रहा है जिसमें टीवी से संबंधित संभावित लोगों की जांच की जा रही है। 

इसी क्रम में मथुरा जनपद से 224 गांव इस अभियान में जोड़े गए हैं इन गांव में लगातार शिविर लगाया जा रहा है और टी वी संभावित लोगों की जांच की जा रही है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला क्षय रोग अधिकारी डॉक्टर संजीव यादव ने बताया है कि विश्व टीवी दिवस के उपलक्ष में 24 मार्च से लगातार यह कैंप गांव गांव  जाकर लगाया जा रहा है जिसमें 60 वर्ष से ऊपर वाले लोगों की भी जांच की जा रही है

तो वहीं मधुमेह रोग से ग्रसित ,एचआईवी पॉजिटिव, धूम्रपान करने वाले एवं शराब का सेवन करने वाले लोगों की जांच की जा रही है। साथ ही साथ हैंड एक्सरा मशीन से शिविर के माध्यम से जांच की जा रही है और पॉजिटिव आने पर उनका उपचार प्रारंभ किया जा रहा है। 

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now